जन-जागरण अभियान पदयात्रा का चपका मे हुआ समापन
सोमवार को बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का जन जागरण अभियान पदयात्रा अंतिम दिन मांदलापाल से कुंगारपाल, बाकेल बेसोली, फरसागुड़ा, सालेमेटा, केशरपाल, कुम्हली, फाफनी होते हुए चपका मे समाप्त हुआ इस दौरान केंद्र सरकार नाकामियों को बताया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । कार्यक्रम मे विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर केंद्र मे बैठी मोदी सरकार के नाकामियों को क्षेत्रवासियों को बताया
कांग्रेसियों ने ग्रामीणों को बताया कि जबसे केंद्र मे भाजपा की सरकारी आयी है देश की जनता त्रस्त है आज पेट्रोल, डीज़ल, प्याज, खाने का तेल रसोई गैस सब चीजों मे आज महंगाई है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने जन जागरण अभियान पद यात्रा निकाल कर जनता को जागरूक कर रहीं है।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन,वरिष्ट कांग्रेसी फतेसिंह परिहार, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,विधायक प्रतिनिधि सालीक राम बघेल, श्याम दिवान , जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू कश्यप), जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वाजपेयी, सुलधर बघेल, , सत्याकांत कश्यप,शंकर कश्यप, सोनधर दिवान, सोनसिंह कश्यप, भुवनेश्वर बघेल, ढ़ोई बघेल,डमरू कश्यप , सोनसिंग, धर्मा पाढ़ी डीजेन्द्र पांडे ओमकार यादव, विकी, प्रशांत, एवं सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।