ट्रेक्टर के चक्के में दबने से 7 वर्षीय बालक की मौत. - CG Sandesh

ट्रेक्टर के चक्के में दबने से 7 वर्षीय बालक की मौत.

28 नवम्बर को खल्लारी थाना अंतर्गत एक 7 वर्षीय बालक की मौत ट्रेक्टर के चक्के में दबकर हो गई थी. जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक पर अपराध कायम किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 2021 को ग्राम चुरकी का घनश्याम साहू ट्रेक्टर को धान ढुलाने के लिये किराये में ओमकारबंद खार के खेत मे ले गया था. जहाँ खेत मे धान ढुलाई का काम चल रहा था. ट्रेक्टर के इंजन में भुषण यादव का लड़का टाकेश्वर यादव बैठा था.

इस दौरान ट्रेक्टर चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लारवाही पुर्वक चलाकर मोड़ दिया जिससे टाकेश्वर यादव की नीचे गिरकर ट्रेक्टर के बडे चक्के में दबने से मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने चालाक के विरुद्ध अपराध धारा 304 A भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें