बसना : केबल वायर फीटिंग करते समय करंट लगने से मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 सितम्बर 2021 को कुंजराम डडसेना पिता शनीराम डडसेना उम्र 29 साल निवासी लमकसा के द्वारा सिंघनपुर जातापारा में केबल वायर का फीटिंग का कार्य कर रहा था । सुपरवाईजर उत्तम नायक द्वारा काम कराया जा रहा था जिसके द्वारा लाईनमेन की अनुपस्थिति व बिना किसी अनुमति के कार्य कराया जा रहा था जिसके कारण कुंजराम डडेसना की मृत्यु हो गई । मर्ग जांच पर उत्तम नायक पिता इंद्रजीत नायक उम्र 40 साल साकिन परसवानी थाना सांकरा के द्वारा लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कार्य कराने से कुंजराम डडसेना को विद्युत करेंट लगने से मृत्यु होना पाया गया ।
जांच पर अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें