महासमुंद : 84 पौवा देशी प्लेन शराब के दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

महासमुंद : 84 पौवा देशी प्लेन शराब के दो गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस को 29 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति संयुक्त रूप से महासमुन्द की ओर से बागबाहरा तरफ एक मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते बागबाहरा की ओर जा रहा है पुलिस स्टाफ सितली नाला पुल के पास में दबिश देकर कर दो व्यक्तियों को मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर काला रंग क्रमांक CG06GM 7617 से संयुक्त रूप से अवैध शराब परिवहन करते आ रहा था जिसे मो0सा0 सहित घेराबंदी कर पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना 01.नारायण ऊर्फ सुमीत सोनी उम्र 23 साल 2. मनीष विश्वकर्मा उम्र 22 साल साकिनान वार्ड नं 25 स्वीपर कालोनी के पिछे महासमुन्द का रहने वाला बताये । आरोपीयों नारायण ऊर्फ सुमीत सोनी एवं मनीष विश्वकर्मा के कब्जे से एक नीला रंग के बैग के अंदर 84 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल भरी हुई जुमला 15120 एमएल किमती 6720 रूपये एवं एक पुराना इस्तेमाली मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर काला रंग क्रमांक CG06GM 7617 किमती करीब 20000 रूपये जुमला रकम 26720 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें