खल्लारी : सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते एक व्यक्ति पकड़ा गया.
खल्लारी पुलिस को 29 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खल्लारी चौक रेयांश होटल पान ठेला के पास एक व्यक्ति लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे नाम पता पुछने पर अमन श्रीवास्तव पिता जीतु श्रीवास्तव उम्र 25 साल साकिन बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का बताया. जिसके कब्जे से 6 प्रति सट्टा पट्टी अंको में लिखा हुआ, एक नग डाट पेन, एक नग ओप्पो A9 2020 कंपनी का मोबाईल कीमती 5,000/-रू., नगदी रकम 930 रू. कुल जुमला रकम 5,930/- रू. को जप्त किया गया.
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें