पिथौरा : ग्रामसभा के दौरान महिलाओं ने सचिव पर लगाये आरोप, कह... - CG Sandesh

पिथौरा : ग्रामसभा के दौरान महिलाओं ने सचिव पर लगाये आरोप, कहा काम करवाने के नाम पर लिया रकम पर फिर भी नहीं किया काम.

हेमंत वैष्णव.  सरकार द्वारा ग्रामीणों के शासकीय कार्यो की देखरेख एवं संचालन के लिए पंचायत स्तर में पंचायत सचिवों को नियुक्ति किया गया है. ताकि शासन के योजनाओ को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जा सके.

इस कार्य के लिए पंचायत सचिवों को अच्छा खासा वेतन भी मिल रहा है, लेकिन इसके बाद भी ग्राम पंचायतों से सरपंच-सचिव के खिलाफ अवैध रूप से राशि लेने का मामला सामने आता रहता है.

ऐसा ही एक मामला पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत पिरदा समीपस्थ ग्राम पंचायत बरेकेल का है. जहाँ कल ग्राम सभा के दौरान लगभग 15 से 20 महिलाओं ने पंचायत सचिव सेतकुमारी मांझी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

गाँव में ग्राम सभा जारी था तभी अचानक गांव के लगभग 20 महिलाओं ने पंचायत सचिव के ऊपर अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत बरेकेल के सरपंच को लिखित में शिकायत दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव द्वारा गांव से काम करवाने के नाम पर रकम लिया गया है. महिलाओं में नदकुमारी ध्रुव,  साहबानी चौधरी,  परमेश्वर साहू,  वीरेंद्र कुमार सेष सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है.

महिला सचिव सेतकुमारी के द्वारा गांव में 2020 से कई महिलाओं से राशन कार्ड,  प्रधानमंत्री आवास,  तथा विधवा पेंशन बनाने के नाम पर 1500 से 2000 हजार रु लिया गया है. लेकिन किसी भी व्यक्ति का कार्य नही हो पाया है.

महिलाओं का कहना है सचिव सप्ताह में 1 या दो दिन आती है कुछ ही देर रुकती और चली जाती है. गाँव में कई लोगो का विधवा पेंशन, राशन, तथा आवास का काम रुका हुआ है. पंचायत के लोग अब सचिव के चक्कर काट रहे है.

महिलाओं का कहना है कि पंचायत सचिव द्वारा सभी कार्य 1 महीने में करने का वादा किया गया था.

वहीं मामले में पंचायत सचिव सेतकुमारी मांझी ने कहा कि कुछ लोगो से पैसा लिया गया उनका काम भी किए है और जिनका काम नही हुआ है उनका रकम वापस कर दिया गया है,  पंचायत सचिव सेत कुमारी मांझी ने कहा कि  सप्ताह में 2 या 3 दिन बैठती हूँ. पंचायत में जनपद पंचायत में भी 2 से 3 दिन हर सप्ताह बैठक होते रहता है इसलिए वहां भी जाना पड़ता है.

मामले में जनपद सीईओ प्रदीप प्रधान ने कहा कि मामले की शिकायत अभी तक मेरे पास नही पहुंचा है.


अन्य सम्बंधित खबरें