विधायक ने बयानार में नवीन धान उपार्जन केंद्र का किया शुभारंभ... - CG Sandesh

विधायक ने बयानार में नवीन धान उपार्जन केंद्र का किया शुभारंभ, ग्रामीणों में हर्ष

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोंडागांव जिला के अंतर्गत आने वाला अंदरूनी क्षेत्र ग्राम बयानार में सालों के बाद नवीन धान उपार्जन केंद्र खोला गया। ग्रामीणों की काफी वर्षों से मांग की जा रही थी जिससे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के हाथो से शुभारंभ किया गया।

विधायक ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र दूर होने से किसानों को धान बेचने के लिए 25 - 30 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। कई वर्षों से धान उपार्जन केंद्र की मांग की जा रही थी।

किसानों की समस्याओं को देखते हुए छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री के समक्ष नवीन धान उपार्जन केंद्र की मांग को रखकर ग्रामीणों की मांग की गई । जिससे ग्राम बयानार में पिछले वर्ष में मात्र 35 किसान पंजीयन कराया था राज्य सरकार की किसान के लिए अनेक योजना और 2500 का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्र खुलने से अब तक 135 किसानों ने पंजीयन किया।

कश्यप ने कहा की अब किसानों को बिचौलिए के पास धान बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस संबंध में बिचौलियों द्वारा धान खरीदी करने पर सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पहले बहुत दूरी होने के कारण धान बेचने की ली परेशानी होती थी आज बयानार में धान उपार्जन केंद्र खोलने से काफी लाभ मिलेगा और साथ में किसानों भाईयो की धान की परिवहन खर्च करने में भी बचत होगी। बयानार में धान उपार्जन केंद्र खुलने से बयानार,केजंग,बडको,नरिहा,आदनार,रेगांगोंदी,मड़ानार, पेरमापाल, मुंगवाल, चेरंग, टेमरुगांव ग्राम पंचायत के किसानों को सुविधा मिलेगा इसलिए हम सभी किसान भाई विधायक कश्यप जी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष जनपद शिव लाल मंडावी उपाध्यक्ष मनोज सेठिया युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम सरपंच द्रोपदी शोरी,राजमन कोर्राम,मानु सलाम,झीलबती कोर्राम, जैनु शोरी, गंगा राम कोर्राम,देवसिंह बघेल, सुन्दरलाल बघेल, शिवलाल बघेल, विजय चक्रधारी,रामलाल कोर्राम,रामलाल सलाम, शोभी राम कोर्राम, पुत्रोदास बघेल, बाबुलाल नेताम,बज्जू कोर्राम, सोभाराम सलाम,सुकलाल नेताम,सुरजु दिवान,मेहतर शोरी,रती नाग, सालिक नेताम,रमेश मण्डावी, रामपत कोर्राम, शम्भु सोढ़ी, तुला,विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, डोई राम बघेल हरी मण्डावी उपस्थिति रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें