छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश की आशंका, किसानो से की गई यह अ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारिश की आशंका, किसानो से की गई यह अपील.

कृषि मौसम विशेषज्ञ एसके भुआर्य द्वारा जानकारी दी गई है कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और अगले के 48 घंटों के दौरान दक्षिणपूर्व और उससे सटे पूर्वमध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब के रूप में केंद्रित होने की आशंका है इसके प्रभाव से 3-5 दिसम्बर के दौरान घने बादलों का डेरा बना रहेगा. जिसके जशपुर जिले के एक दो स्थानों पर 4 से 6 दिसम्बर को हल्की वर्षा के रूप में बरसने की आशंका है ।

पूर्वानुमान के देखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.के. भगत द्वारा किसानो से अपील की गई है कि धान को सुखाने के साथ-साथ मिसाई का कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण कर लेवे एवं रबी फसलों जैसे गेहूं चना एवं अन्य कम पानी चाहने वाले फसलों में वर्षा की संभावना वाले दिनों में सिंचाई करने से बचें ।


अन्य सम्बंधित खबरें