बसना : दो किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 30 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG 11 B 3348 में साल्हेझरिया बैरियर से उड़ीसा की ओर गए हैं जो उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा लेकर बसना की ओर परिवहन करने वाले हैं पुलिस की टीम गवाहों के साथ स्वयं के मोटर सायकल से साल्हेझरिया बैरियर पहुंचकर खड़े थे कि कुछ ही समय में उड़ीसा की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG 11 B 3348 में आ रहे जो बीच में एक सफेद प्लास्टिक थैले में सामान रखे थे उन्हें रोककर पूछताछ किया तो चालक अपना नाम नारायण दास वैष्णव निवासी अंकोरी तथा पीछे बैठे व्यक्ति गोपाल बेहरा निवासी टिकरापारा बसना का होना बताये तथा बीच में थैला में रखे सामान के बारे में पूछने पर 02 किलो गांजा बिक्री हेतु बसना ले जाना बताये । आरोपियों के संयुक्त कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैले के अंदर दो झिल्ली में भरा 1 किलो 800 ग्राम तथा 100, 100 ग्राम के दो सैंपल पैकेट कुल 2 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 40,000/- रूपये तथा परिवहन का मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डन क्रमांक CG 11 B 3348 कीमती 10,000/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख), 29 नारकोटिक एक्ट का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.