बसना : घर का दिवाल गिरने से एक की मौत. - CG Sandesh

बसना : घर का दिवाल गिरने से एक की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2021 को मनोज कुमार नायक पिता उग्रसेन नायक निवासी लोहडीपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद द्वारा मृतक नंदलाल पटेल पिता करमचंद पटेल उम्र 50 साल साकिन लोहडीपुर थाना बसना जिला महासमुंद को अपने घर में मरम्मत का काम करवाया जा रहा था कि कार्य के दौरान घर का दिवाल का कुछ हिस्सा गिर जाने से नंदलाल पटेल के सिर में व शरीर में चोंट लगी थी जिसके कारण नंदलाल पटेल की मृत्यु हो गयी । मनोज कुमार नायक द्वारा मृतक को बिना सुरक्षा उपाय के उपेक्षा व लापरवाही पूर्वक कार्य कराने से नंदलाल पटेल की मृत्यु होना पाया गया ।

जांच पर अपराध धारा 304ए भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें