तुमगांव : 280 पौवा देशी मशाला शराब के साथ चार गिरफ्तार. - CG Sandesh

तुमगांव : 280 पौवा देशी मशाला शराब के साथ चार गिरफ्तार.

तुमगांव पुलिस को 30 नवम्बर 21 को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एच एफ डीलक्स मोटरसायकल क्रमांक CG 04 MP 2105 से अवैध रूप से अछोला शराब भट्ठी से शराब लेकर समोदा की ओर जाने वाले है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर घटनास्थल अछोला महानदी पुल के पास में आरोपीगण 01 मनोज पात्रे पिता सत्यनारायण पात्रे उम्र 35 वर्ष साकिन खरोरा थाना महासमुन्द जिला महासमुन्द 02 अनिल बंजारे पिता संतलाल बंजारे उम्र 22 वर्ष कौंवाझर थाना तुमगांव जिला महासमुन्द के संयुक्त कब्जे से एक लाल सफेद विमल पान मसाला के कपड़े के थैले में 140 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180 ML जुमला मात्रा 25200 ML कीमती 15400 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MP 2105 कीमती करीबन 25,000 रूपये, जुमला रकम 40,400 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति होण्डा साईन मोटरसायकल क्रमांक CG 04 MX 7930 से अवैध रूप से अछोला शराब भट्ठी से शराब लेकर समोदा की ओर जाने वाले है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर घटनास्थल अछोला महानदी पुल के पास में आरोपीगण 01 बिरेन्द्र निराला पिता स्व श्याम लाल निराला उम्र 32 वर्ष साकिन सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुन्द, 02 लक्ष्मीनारायण साहू पिता सुरेश साहू उम्र 26 वर्ष साकिन अछोला थाना तुमगांव जिला महासमुन्द के संयुक्त कब्जे से एक लाल सफेद विमल पान मसाला के कपड़े के थैले में 140 नग देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180 ML जुमला मात्रा 25200 ML कीमती 15400 रूपये, एक नीले रंग के बैग के अंदर में 36 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ML जुमला मात्रा 6480 ML कीमती 4320 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MX 7930 कीमती करीबन 30,000 रूपये, जुमला रकम 49720 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें