तेन्दुकोना : घर के परछी में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपल... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : घर के परछी में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 30 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तेन्दूकोना में एक व्यक्ति अपने घर के परछी में बैठाकर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। मौके पर भूषण लाल डड़सेना पिता अनुपराम डड़सेना उम्र 53 वर्ष वार्ड नं 09 साकिन व तेन्दूकोना थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद (छ.ग.) के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला। मौके पर एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में आधा भरा हुआ कीमती 40/- रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें