तुमगाँव : बाइक सवार आपस में भिड़े, एक की हालत गंभीर. - CG Sandesh

तुमगाँव : बाइक सवार आपस में भिड़े, एक की हालत गंभीर.

तुमगाँव थाना अंतर्गत मुस्की मोड के पास बाइक सवार आपस में भिड़े, एक की हालत गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लक्षन कुमार बोरे ने पुलिस को बताया कि 24 नवम्बर 2021 को उसका छोटा भाई मुकेश बोरे अपने दोस्त मनीष बघेल के मोटरसायकल क्रमांक CG 04 NB 7035 से रक्षित केन्द्र महासमुंद से रिफ्रेशर कोर्स हेतु रायपुर जा रहा था कि ग्राम मुस्की मोड के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 8452 का चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसका छोटा भाई के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसके छोटे भाई मुकेश बोरे के सिर के पिछले भाग, बाएं पैर के घुटना, दाहिने हाथ के हथेली में चोट लगा है तथा पहने हुए हेलमेट घटनास्थल पर ही टूट कर पडा है । उसके भाई को ईलाज हेतु डायल 112 से जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे । डाक्टर साहब द्वारा बेहतर ईलाज हेतु रायपुर रिफर करने पर प्राईवेट श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर में ईलाज चल रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें