बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम घोटियापानी में हुआ नवीन धान खरीदी के... - CG Sandesh

बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम घोटियापानी में हुआ नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ

प्रदेश सहित महासमुंद जिले में भी आज 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है इस बीच संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव के प्रयासों से क्षेत्र के ग्राम घोटिया पानी को नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है जिस पर से आज 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी मैं नवीन धान उपार्जन केंद्र का भव्य उद्घाटन शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव एवं खलारी विधायक शामिल हुए साथ ही बसंता ठाकुर सभापति जिला पंचायत महासमुंद महेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद तेजल चंद्राकर पूर्व मंडी अध्यक्ष बागबाहरा मंगलू राम ठाकुर सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा नाथूराम महानंद घोटिया पानी शामिल हुए.

सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा ग्राम घोटिया पानी में नवीन धान उपार्जन केंद्र पर कांटा बाटा की पूजा अर्चना कर अन्न माता की जय कारे लगाएं और किसानों द्वारा लाए गए धान को कांटा में रखकर श्रीफल तोड़कर विधिवत धान खरीदी की शुरुआत किया गया बता दे धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर है किसान 20 से 25 किलोमीटर दूर धान बेचने के लिए जाते थे अब धान खरीदी खुलने से किसानों ने खुशियां जताई है.


अन्य सम्बंधित खबरें