बागबाहरा : पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, चालक की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि मृतक गोकुल ठाकुर पिता सेतराम ठाकुर उम्र 21 साल साकिन दारगांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का 19 जून 2021 के शाम 04/00 बजे से 20 जून 2021 के सुबह 08/00 बजे के मध्य अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 C 4480 से अपने गांव झलप की ओर जा रहा था कि अपने मो0सा0 को स्वयं तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे पलसा पेड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से उसे काफी गंभीर चोटें आयी.
जिससे उसका मौके पर ही मौत हो गया था कि सम्पूर्ण मर्ग जांच गवाहों परिजनों एवं पंचानों के कथन घटना स्थल में उपलब्ध भौतिक शाक्ष्य एवं पी0एम0 रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक मृतक गोकुल ठाकुर के विरूद्ध अपराध सदर धारा 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें