सांकरा : 40 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 01 दिसम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि बाबा ढाबा NH 53 रोड सांकरा में अतुल गुप्ता नामक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते अपने ढाबा में शराब छुपा कर रखा है पुलिस स्टाफ गवाह के साथ बाबा ढाबा NH 53 रोड सांकरा पहुंच कर आरोपी अतुल गुप्ता पिता जगन्नाथ उम्र 22 वर्ष सा0 बाबा ढाबा सांकरा NH 53 थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के ढाबा में घेराबंदी किये जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 40 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180 ML जुमला 7,200 ML किमती 4800 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें