news-details

पिरदा में 12 बजे तक धान खरीदी करने कोई तैयार नही था, तहसीलदार के पहुँचने के बाद खुला गेट

हेमन्त वैष्णव. पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत पिरदा में धान खरीदी करने कोई तैयारी नही किया गया था. मंडी में साफ सफाई, हेमाल एवं बारदाना का कोई भी व्यवस्था नही किया है. पिरदा क्षेत्र के किसान सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ट्रैक्टर लेकर सुबह से खड़े हुए थे. किसानों ने बताया कि टोकन भी कट चुका है लेकिन पिरदा में धान खरीदी करने तैयारी नही थे. किसानों द्वारा बताया जा रहा है यहां के कर्मचारी धान खरीदी करने के लिए तैयार नही थे.

मामले में पिरदा जिला सहकारी बैंक के मैनेजर शिवनाथ पटेल ने बताया कि 2 कर्मचारी नेहरू और राजकुमार को जिम्मेदारी मिला था. वे दोनों कल धान खरीदी भी किए लेकिन आज दोनो कर्मचारी धान खरीदी करने तैयार नही है दोनो आज धान खरीदी केंद्र पहुचे ही नही और किसान सबुह से ही ट्रैक्टरों में धान लेकर गेट के सामने खड़े है बता दें कि धान खरीदी के लिए धान मंडी में साफ सफाई भी नही किया गया है.

किसानों ने इसकी सूचना जिला कलेक्टर और तहसीलदार को दिया 11 बजकर 30 मिनट में तहसीलदार पहुँचे और किसानों को आज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में धान खरीदी करने की बात कही और किसानों को धान मंडी के अंदर लाने को कहा लेकिन 12 बजे तक पिरदा धान खरीदी केंद्र में ना कोई हेमाल था ना ही बारदाना जिससे किसानों का धान खरीदा जा सके. हालांकि तहसीलदार और बैंक मैनेजर ने कल से पुख्ता व्यवस्था करने की बात कही है.

बता दे कि पिछले वर्ष हुए धान खरीदी में सड़े हुए धान का मलबा और धान के कई स्टॉक अभी भी पड़ा हुआ है जिसको साफ सुथरा नही किया जा रहा है

मामले में नायब तहसीलदार देवेंद्र नेतात ने कहा कि 2 बजे तक आज धान प्रभारी की नियुक्ति किया जाएगा और सहकारिता विभाग से पल्लवी मेश्राम आज का धान खरीदी देखेंगी बारदाना और हेमाल का व्यवस्था वही देखेंगी लेकिन पल्लवी मेश्राम 12 बजे तक नही पिरदा नही पहुची थी

समाचार लिखे जाने तक धान खरीदी प्रभारी की नियुक्ति बारदाना और हेमाल का व्यवस्था नही किया था.




अन्य सम्बंधित खबरें