बागबाहरा : सीमेंट के बोरियो में मिला 305 किलो का गांजा, दो ग... - CG Sandesh

बागबाहरा : सीमेंट के बोरियो में मिला 305 किलो का गांजा, दो गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस को 30 नवम्बर 2021 के 14/40 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि एक ब्राउन कलर की प्रो 1114 आयशर (ट्रक) क्रमांक UP 80 CT 7176 में दो व्यक्ति उडिसा की ओर से गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रही है पुलिस की टीम मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु मय विवेचना किट के रवाना हुआ NH353 रोड पिथौरा चौक बागबाहरा पहुचकर घेराबंदी किये उसी समय NH353 उडिसा की ओर से एक ब्राउन कलर की प्रो 1114 आयशर (ट्रक) क्रमांक UP 80 CT 7176 आया जिन्हे घेराबंदी कर रोका गया जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 अमिर खान पिता शाहिद खान उम्र 36 साल साकिन पथवरिया थाना सिटी कोतवाली जिला ईटावा (उ0प्र0)का रहने वाला बताया एवं ड्रायवर के बगल सीट में बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम जितेन्द्र कुमार पिता सतनू यादव उम्र 31 साल साकिन हैदराबाद थाना रौनापार जिला आजमगढ (उ0प्र0) का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 304 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 305 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 6100000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर आईचर ट्रक किमती 1200000 रू. में परिवहन करते समय पकड़ा गया जिसमे 105 बोरि सिमेंट किमती 31500 रू. एवं 02 नग मोबाईल किमती 10,000 रू. एवं नगदी रकम 3500 रू. एवं 01 सोने का लॉकेट किमती 1000 रू. जुमला किमती 7346000 रू. को जप्त किया गया. 

आरोपी अमिर खान, जितेन्द्र कुमार पिता सतनू यादव के विरूद्ध अपराध धारा 20(B)NDPS ACT की अपराध घटित होना पाये जाने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें