पटेवा : चखना ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 02 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कछारडीह का दीपक साहु अपने चखना ठेला में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम कछारडीह में दीपक साहु के चखना ठेला में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा दीपक साहु उम्र 25 वर्ष साकिन कछारडीह थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया. जिसके कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब की खाली शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें