तुमगाँव : शराब के नशे में लकडी से मारकर पहुचाया चोट. - CG Sandesh

तुमगाँव : शराब के नशे में लकडी से मारकर पहुचाया चोट.

तुमगाँव थाना अंतर्गत जोगीडेरा में शराब के नशे में लकडी से मारकर पहुचाया चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चैन पुरिहा ने पुलिस को बताया कि सपेरा का काम करता हुं दिनांक 01दिसम्बर 2021 को रात्रि करीबन 08.00 बजे दोही कोर्राम के घर के सामने वह और दोही कोर्राम दोनों बैठे थे दोही कोर्राम अत्यधिक शराब पीया था, शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौच कर रहा था उसके द्वारा मना करने पर फिर भी दोही कोर्राम गाली गलौच कर रहा था एवं अपने हाथ में रखे लकडी के टुकडा से उसके चेहरे को मार दिया। मारपीट करने से उसका गाल सुज गया और आंख नांक में चोट आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें