पिरदा में धान खरीदी केंद्र का तीसरा दिन 2021- 22 का बैनर तक नही लग पाया, ना हो पायी है साफ-सफाई
हेमन्त वैष्णव/ पिथौरा: धान खरीदी केंद्र का आज तीसरा दिन है लेकिन
पिरदा में अभी तक साफ सफाई नही किया जा सका है कल ही सीजी संदेश ने खबर प्रकासन कर
बताया था कि कल धान खरीदी करने यहाँ कोई कर्मचारी तैयार नही था किसान सुबह से लेकर
11 बजे तक पिरदा धान खरीदी केंद्र के सामने खड़े थे किसान और जिला सहकारी बैंक के
मैनेजर के साथ बहस हुई जिसके बाद किसानों ने सूचना कलेक्टर तहसीलदार को दिया.
तहसीलदार देवेंद्र नेताम कल
मोके पर पहुचे थे और किसानों को समझाया कि जल्द ही व्यवस्था किया जाएगा तहसीलदार
ने कहा था कि कल ही धान खरीदी के लिए प्रभार दिया जाएगा लेकिन आज 11 बजकर 41 मिनट
तक धान खरीदी प्रभारी नही पहुचे थे.
बता दें की सामिल प्रधान को पिरदा का धान खरीदी के लिए प्रभार सौप
गया है लेकिन सामिल प्रधान ने कहा कि कम से कम 3 दिन मुझे प्रभार लेने तक लगा
जाएगा. पिरदा में आज सहकारिता विभाग से
पल्लवी मेश्राम और तहसीलदार देवेंद्र नेताम द्वारा आज स्वंय व्यबस्था देखा
जा रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें