news-details

महासमुंद: पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर होगा मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन, मानस मंडली प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद: राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 से 22 दिसम्बर तक शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में होना प्रस्तावित है। जिसमें जिले के विजेता दल भी शामिल होंगे। इसके लिए 14 दिसम्बर तक जिले में पंचायत स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को नोडल अधिकारी और जिला स्तर पर आयोजित मानस मंडली प्रतियोगिता के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला खेल अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता को नामांकित किया गया है। उपरोक्त अधिकारी शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजन का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 7 दिसम्बर तक किया जाएगा। जिसमें चयनित मानस मंडली  क्लस्टर स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में 8 से 9 दिसम्बर तक शामिल होंगे। क्लस्टर स्तर पर चयनित प्रतिभागी विकासखण्ड स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में 10 से 11 दिसम्बर तक शामिल होंगे एवं जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 14 दिसम्बर 2021 को महासमुन्द में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर अंतिम चयनित मानस मंडली दल को राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा के लिए भेजा जाएगा।




अन्य सम्बंधित खबरें