बसना : भैंस से टकराई बाइक, एक की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी विजयलाल पाण्डेय अपने स्वयं के मोटर सायकल क्रमांक CG 04 FJ 5650 से अपने भांजा जनकराम निषाद के साथ 04 दिसम्बर 2020 को घरेलू काम से गढपटनी गये थे वहां से वापस आते समय ग्राम खुर्सीपहार मोड के आगे एनएच 53 रोड के किनारे अचानक मवेशी भैंसा आ जाने से टकराकर एक्सीडेंट हो गया जिससे विजयलाल पाण्डेय के सिर मे गंभीर चोंट लगने से शासकीय अस्पताल बसना मे भर्ती किये थे जो डाक्टर साहब द्वारा उचित उपचार हेतु रायपुर रिफर करने पर डी0 के0 एस0 अस्पताल रायपुर में भर्ती किये थे जो ईलाज के दौरान 10 दिसम्बर 2020 को मृत्यु हो गया । जनकराम निषाद को किसी प्रकार की मामूली चोंट खरोंच आया था । मोटर सायकल को मृतक आरोपी विजयलाल पाण्डेय चला रहा था ।
मृतक विजयलाल पाण्डेय द्वारा अपराध धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।