बसना : दो दुकान से 58 हजार की चोरी.
कुलमणी पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नोगड़ी में रहता है. उसका गांव में कृपाराम जगत के मेन रोड के घर को करीब 06 वर्ष से किराए में लेकर किराना दुकान चला रहा है उसी घर में उसके साथ उसके गांव का श्रवण पटेल ऑटो पार्ट्स साइकिल रिपेयरिंग का दुकान चलाता है जिसका दरवाजा एक ही है । आधे आधे हिस्से में दोनों दुकान चलाते हैं कि 01 दिसम्बर 2021 को हर रोज की तरह दुकान को रात्रि 10.00 बजे बंद कर ताला लगा कर घर चला गया 02 दिसम्बर 2021 को सुबह दुकान गया तो देखा दुकान के ताला तोड़ कर फेंक दिए थे दरवाजा आधा बंद था फिर वह अंदर जाकर देखा सामान तितर-बितर व चोरी हो गया था । श्रवण पटेल को बताया तब दोनों अपने अपने सामान को चेक करने पर उसका किराना सामान कूल 30903 रूपये एवं श्रवण पटेल के ऑटो पार्ट्स के समान कुल कीमती 27100 रूपये जुमला कीमती 58003 रुपए को कोई अज्ञात चोर रात्रि में चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.