पिथौरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर महिला पर कार्... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर महिला पर कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस को 03 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बिंधनखोल में जज्ञसिनी यादव नामक महिला अपने घर के आंगन में लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिली. पुलिस की टीम मौके पर जाकर रेड किया जहां पर एक महिला मिली जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम जज्ञसिनी यादव पति दशरथ यादव उम्र 40 वर्ष साकिन बिंधनखोल थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी बतायी. जज्ञसिनी यादव के पेश करने पर 200 एम एल वाली झिल्ली में भरी करीबन 100 एमएल महुआ शराब किमती 20/- रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिन्हे गवाहों को सुंघाने पर महुआ शराब के गंध आना बताये.

आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें