सरायपाली : पुराने रंजिश व साग सब्जी बेचने को लेकर दो पक्षों ... - CG Sandesh

सरायपाली : पुराने रंजिश व साग सब्जी बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कसडोल में पुराने रंजिश व साग सब्जी बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

बुन्तीबाई ने पुलिस को बतायी कि 03 दिसम्बर 21 को लगभग 12:00 बजे वह तथा उसके पति भागेश्वर जाल के साथ गांव के गली में साग सब्जी बेचने गये थे वापस आकर अपने खेत जा रहे थे उसी समय सफेद साहू उर्फ सागर उन लोगो को गांव के गली में शंभू अग्रवाल के घर के सामने उसके बेटे गणेश साहू को सब्जी बेचने के नाम से गाली गुफ्तार देते हुए जान से मारकर फेंक देने की धमकी चमकी देकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये उसी समय उसका दामाद उमेश यादव खेत से वापस आया तो उसे भी सफेद साहू उर्फ सागर एवं गणेश साहू हाथ मुक्का से जमीन में पटक कर मारपीट किया साथ में प्रदीप साहू भी गाली गुफ्तार करते हुए हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगा।

जबकि गणेश साहू ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी तथा साग सब्जी बेचने का काम करता है 03 दिसम्बर 21 को लगभग 12:000 बजे उसके घर के सामने गली में पुराने रंजिश को लेकर साग सब्जी बेचने के नाम से उमेश यादव पत्थर से एवं सुरेश जाल, भागेश्वर जाल एवं श्रीमती बुन्ती बाई गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारकर फेंक देने की धमकी चमकी देते हुए हाथ मुक्का लात से मारपीट किये। उमेश यादव के द्वारा पत्थर से मारने से वह जमीन में गिर गया उसके बांए आंख के ऊपर चोट लगने से खून से लथपथ हो गया तब वह बेहोश होकर जमीन में गिर गया।

दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें