सरायपाली : 08 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 08 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 03 दिसम्बर 2021 को मुखबिर द्वारा 02 व्यक्तियो को भारी मात्रा में शराब परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ मौके में नाकाबंदी किया कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति एक मो0सा0 में कुछ सामान रखकर आते दिखे जिन्हे इशारा देकर रोककर पुछताछ करने पर मो0सा0 चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम देवेन्द्र कुमार पदमाकर बताया व पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम चन्द्रहास सिदार बताया। आरोपी व अपचारी के संयुक्त कब्जे से जूमला 08 लीटर महुआ शराब व एक मो0सा0 क्रमांक CG 11 2832 जप्त किया गया.

आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें