सांकरा : स्कूटी वाहन से 4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार.
सांकरा पुलिस को 03 दिसम्बर 2021 को पुलिस स्टाप वाहन चेकिंग के लिये गुरूघासी दास चौक सांकरा NH 53 रोड जाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि लगभग 06:50 बजे बसना की ओर से एक लाल कलर की मोटर सायकल स्कूटी मेस्ट्रो हिरो क्रमांक CG 04 NF 6229 आया जिसे रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम गुलाब अंसारी पिता ईसाक अंसारी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नं0 17 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर तथा पीछे बैठा व्यक्ति शिव राजपूत पिता जवाहर राजपूत उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं0 17 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का रहने वाले बताये। जिनके संयुक्त कब्जे से प्लास्टिक बोरी में भरा कुल 4 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 80000 रू. को बिक्री करने वास्ते मो.सा. स्कूटी क्र. CG-04-NF-6229 कीमती 50000 रू. उड़िसा से तिलदा नेवरा ले जाते समय घटनास्थल पर परिवहन करते पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से 02 नग की पेड मोबाईल कीमती 1000 रू. एवं नगदी रकम 500 रू. जुमला कीमती 131500 रू. को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य धारा 20 (B) NDPS एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।