सिंघोडा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

सिंघोडा : 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सिंघोडा पुलिस को 03 दिसम्बर 2021 को मुखबिर के मोबाईल फोन से ग्राम बागद्वारी के महिला समिति के द्वारा अवैध महुआ शराब पकडने की सूचना पर पुलिस स्टाफ ग्राम बागद्वारी पहुंच कर आरोपी के घर आंगन में पहुंचकर आरोपी रामप्रसाद सागर पिता निधी सागर उम्र 65 साल के पास से 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में अवैध महुआ शराब करीबन 15 लीटर कीमती 3000 रूपये मौके पर जप्त किया गया ।

आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें