पटेवा : अवैध शराब पिलाने वाले तीन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार. - CG Sandesh

पटेवा : अवैध शराब पिलाने वाले तीन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस ने 04 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम श्यामनगर झलप का पुरानिक यादव सरेकेल मार्ग में अपने चखना ढेला में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी , 02 नग डीस्पोजल एवं पानी पाउच को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम खट्टा का तारेन्द्र बंछोर अपने घर के सामनें परछी में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 02 नग शराब की खाली शीशी, 02 नग डीस्पोजल एवं पानी पाउच को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की यूपी बलिया ढाबा के संचालक राजेश कुमार सिंह अपने ढाबा में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ पटेवा को साथ लेकर यूपी बलिया ढाबा में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा ढाबा संचालक राजेश कुमार सिंह उम्र 47 वर्ष साकिन ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया. जिसके कब्जे से 03 नग अंग्रेजी शराब की खाली शीशी ,डीस्पोजल एवं पानी पाउच को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें