तुमगांव : रास्ते में अचानक बंदर आ जाने से बाइक सवार की मौत. - CG Sandesh

तुमगांव : रास्ते में अचानक बंदर आ जाने से बाइक सवार की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग जांच पर पाया कि आरोपी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रं- CG 04 LU 6345 का चालक मृतक प्रकाश कुमार सेन पिता राधेश्याम सेन उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 02 कसडोल थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार(छ.ग.) अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रं- CG 04 LU 6345 से दिनांक 17 जून 2021 को अपनी बहन हेमललता सेन उर्फ प्रमिला सेन को उनकी ससुराल ग्राम बावनकेरा थाना पटेवा छोड़ने जा रहे थे कि सुबह करीबन 09-10 बजे NH53 रोड कुहरी मोड़ के आगे अपनी मोटर सायकल को तेजरफ्तार, लापरवाही पूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण से चलाते हुए जा रहे थे कि सामने में बंदर आ जाने से मोटर सायकल सहित अनियंत्रित होकर गिर गये जिससे मृतक प्रकाश कुमार सेन को सिर में गंभीर चोंटे आई थी जिसका ईलाज हेतु रायपुर रिफर गया जहां 21 जून 2021 को डीकेएस अस्पताल रायुपर में ईलाज दौरान मौत हो गया.

संपूण मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट एवं गवाहों के कथन के आधार पर मोटर सायकल पैशन प्रो क्रं- CG 04 LU 6345 का चालक मृतक प्रकाश कुमार सेन का कृत्य अपराध धारा 304-A IPC का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें