पटेवा : परछी में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 05 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई कमारपारा का बतर सिंग कमार अपने घर सामनें परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को जप्त किया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई कमारडेरा का मंगलू राम कमार अपने घर के सामने परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को 05 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छिंदौली का हिरदे यादव अपने घर के सामने परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच व एक नग फल्ली दाना पैकेट को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई कमार डेरा का देवलाल कमार अपने घर के सामने परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
महासमुंद पुलिस को 05 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की बेमचा शराब भठ्ठी के आसपास लगे चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 150 एम एल देशी प्लेन शराब एवं डीस्पोजल कीमती 50 रू..को जप्त किया गया. आरोपी धनश्याम धीवर पिता रामकुमार धीवर उम्र 38 साल साकिन वार्ड नं 18 गुडरूपारा महासमुन्द का रहने वाला बताया.
आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।