खल्लारी : झोपडीनुमा ठेला में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
खल्लारी पुलिस को 05 दिसम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम डामर प्लांट बी के बाहरा में एक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 100 एम एल देशी प्लेन शराब एवं डीस्पोजल कीमती 50 रू..को जप्त किया गया.
इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम डामर प्लांट बी के बाहरा तालाब रोड पर पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी दिलीप गोंड पिता फंकट गोड उम्र 32 वर्ष साकिन डामर प्लांट बी के बाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से 2 पौवा देशी प्लेन शीशी में 90 - 90 एमएल शराब भरी हुई कीमती 80/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास शराब जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।