चांदागांव में नवीन धान खरीदी केंद्र शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों ने मांदर की ताल पर किया विधायक का स्वागत और जताया आभार
नारायणपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र ग्राम चांदागांव में ग्रामीणों की मांग पर नवीन धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों की काफी वर्षों से मांग की जा रही थी जिससे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक ने अपने प्रयासों से पूर्ण किया। स्थानीय लोगों ने मांदर की धुन पर लोकप्रिय विधायक का स्वागत किया।
चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं भी किसान हैं उन्हें किसानों का दर्द मालूम है। आज हमारी सरकार में पूरे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्र दूर होने से किसानों को धान बेचने के लिए 25 - 30 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता था, जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज नवीन धान खरीदी केंद्र के प्रारंभ होने से किसान भाईयों को राहत मिलेगी। चांदगांव में धान खरीदी होने से आसपास के गांवों के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।अब किसानों को बिचौलिए के पास धान बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस संबंध में बिचौलियों द्वारा धान खरीदी करने पर सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम ने कहा की भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं और उन्हें किसानों के बारे में पूरी जानकारी है।कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है,किसानों की आय में वृद्धि के लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार हमेशा से आगे रही है।साथ ही ग्रामीणों के आय में वृद्धि लाने के लिए स्थानीय वनोपज की कीमतों में भी वृद्धि की गई है और किसान न्याय योजना से छत्तीसगढ़ का हर किसान खुशहाल और समृद्ध हो रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम,प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम,जनपद अध्यक्ष पंडी राम वडे,नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, सुक्कू सलाम जिला पंचायत सदस्य,ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र,प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ संतोष राव,जिला उपाध्यक्ष राजू देहारि,जिला महामंत्री शेख तौहीद,जिला सचिव विक्रम,एल्डरमैन गजा पटेल, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दीपक गांधी, मनकु मांडवी, शोभी पोटाई,फूलधर कचलाम,सरपंच सीता श्यामवती राजू पोटाई भाद्र मानिकपुरी संचालक धड़वा सलाम राम बडडेपरेल जनाथ पोटाई कृष्ण चांगल रुपसाय करंगा संरबच रेमाखंडचैम करणा ने लवाड़ जयसिंग पोटाई मेटावड रसिया वडडे गोहड़ा रतूगोटा आगनार रुपजी पोटाई माकड नागेश,अवस्थी, भूषण कश्यप एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।