महासमुन्द : अचानक ट्रेक्टर के ढुलने से दब जाने से मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक दिनेश यादव पिता माधव यादव उम्र 35 वर्ष सा0 गोविन्दा थाना आरंग जिला रायपुर का मर्ग जांच किया, 26 नवम्बर 21 के 09.00 बजे दिन को मृतक दिनेश यादव और द्वारिका यादव पिता मोहन यादव उम्र 32 वर्ष सा0 बरबसपुर के साथ में ट्रेक्टर क्र0 CG 06 GT 9235 मे काम करने बरबसपुर बडगांव के मध्य महानदी की ओर जाने वाले मार्ग मे काम करने पश्चात ट्रेक्टर को खडी कर जिसके ढलान के तरफ पिछे के साइड था जिसमे बिना ब्रेक एवं गेयर लगाये खडी करने पश्चात चालक रेखु यादव पिता सोनसाय सा0 बरबसपुर द्वारा ट्रेक्टर को छोड कर कही चले गये थे। दिनेश यादव एवं द्वारिका यादव दोनो ट्रेक्टर के पीछे खडे थे, उसी समय ट्रेक्टर अचानक पीछे ढुलने लगा, जिसमे द्वारिका बच कर भाग गया, दिनेश यादव के सिने एवं सिर मे ट्रेक्टर का चक्का से चोट आयी जिसे अशोक साहू के कार में जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज के लिये लाये जो ईलाज के दौरान उसी दिन 10.50 बजे मौत हो गया.
मर्ग जांच पर पंचानो का कथन, पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही मे लिया गया.