युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
कोरबा जिले के पाली मुनगाडीह में रहने वाला विपीन डिक्सेना 2019 में बिलासपुर स्थित निजी बैंक में काम करता था. इस दौरान उसके साथ सकरी क्षेत्र में रहने वाली युवती भी काम करती थी. विपीन डिक्सेना युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. बाद में वह शादी से मुकर गया. युवती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया है.
2 साल लिव इन में रहने के बाद युवक शादी से मुकर गया. वह युवती को अपने से अधिक उम्र का बताकर दूर रहने लगा. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि चार महीने पहले युवक ने मोबाइल पर उससे बात करना बंद कर दिया. इस पर युवती ने उससे दूसरे माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की. इसी बीच पता चला कि युवक दूसरी जगह शादी का प्रयास कर रहा है. इस पर युवती सीधे थाने पहुंच गई. थाने में भी युवक को समझाइश दी गई. यहां भी वह शादी से इंकार कर दिया. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.