पटेवा : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 6 लोगों पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 06 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तेन्दुवाही का राधेश्याम ठाकुर अपने घर के सामने परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कछारडीह का गजानंद विश्वकर्मा उर्फ जेठू अपने घर आंगन में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कछारडीह का शिव कुमार यादव अपने घर आंगन में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
तुमगांव पुलिस को 06 दिसम्बर 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी केवल साहू उम्र 28 वर्ष साकिन अछोला थाना तुमगांव जिला महासमुंद के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के पास में एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी शुकलाल डहरिया उम 35 वर्ष साकिन अछोला थाना तुमगांव जिला महासमुंद के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 80 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 45 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि अछोला शराब भट्ठी के पास में एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. आरोपी जीवन धृतलहरे उम्र 30 वर्ष साकिन अछोला थाना तुमगांव जिला महासमुंद के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 50 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 35 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया।
आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।