महासमुंद : फोन करके शादी तोडवाने की देता है धमकी, मामला दर्ज... - CG Sandesh

महासमुंद : फोन करके शादी तोडवाने की देता है धमकी, मामला दर्ज.

सतीस कुमार चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात मोबाईल नं 62628XXXXX के धारक के द्वारा उसे उसके मोबाईल नम्बर 97540XXXXX तथा उसकी बहन शैली चन्द्राकर के मोबाईल नम्बर 84356XXXXX में लगातार 30 नवम्बर2021 से 07 दिसम्बर 2021 के 12.04 बजे तक धमकी देते हुये उसकी एवं उसकी बहन की शादी तोडवाने का धमकी दे रहा है। जिससे वह एवं उसके परिवार के लेाग काफी मानसिक रूप से परेशान है तथा उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचा रहा है।

आवेदक की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाईल नम्बर 62628XXXXX धारक के विरुद्ध अपराध धारा 500-IPC, 507-IPC अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें