महासमुन्द : कार ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार को लगी चोट.
महासमुन्द थाना अंतर्गत तिवारी बिल्डिंग के पास कार ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार को लगी चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रवि कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि 07 दिसम्बर 21 के सुबह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LB 6215 से यूनियन बैंक जाने रायुपर रोड तिवारी बिल्डिंग के पास 10/15 बजे पहुंचा था उसी समय फार्चूनर कार क्रमांक CG 04 4401 का चालक अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आकर पीछे से मेरी मोटर सायकल को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया है जिससे मेरे दाहिने पैर , बांये हाथ की कलाई एवं अण्डकोष को चोट लगी है। घटना के बाद कार चालक अपनी कार को रायपुर की तरफ भगा ले गया है। आसपास पता करने पर मालूम हुआ है, कि कार किसी लता कैलाश चन्द्राकर महासमुन्द की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.