सरायपाली : जयस्तंभ चौक में शराब के नशे में मदमस्त हालत में गिरते पड़ते तीन पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 7 दिसम्बर 2021 को एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर जयस्तंभ चौक आया एवं गिर पडा जिसे उठाकर नाम पता पुछने पर अपना नाम राजू विशाल पिता त्रिलोचन विशाल उम्र 17 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 बस्ती सरायपाली का रहने वाला बताया। जो नशे में होना प्रतित हो रहा था जिसका मुलाहिजा फार्म भरकर CHC सरायपाली में मुलाहिजा कराया गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा शराब सेवन करना एवं मुंह से शराब का दुर्गंध आना लेख पाया गया.
इसी तरह सरायपाली पुलिस को जयस्तंभ चौक में तभी एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर जयस्तंभ चौक आया एवं गिर पडा जिसे उठाकर नाम पता पुछने पर अपना नाम दुलारसिंह पटेल पिता राधेश्याम पटेल निवासी वार्ड नंबर 14 बस्ती सरायपाली का रहने वाला बताया। जो नशे में होना प्रतित हो रहा था जिसका मुलाहिजा फार्म भरकर CHC सरायपाली में मुलाहिजा कराया गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा शराब सेवन करना एवं मुंह से शराब का दुर्गंध आना लेख करना पाया गया.
इसी तरह सरायपाली पुलिस को जयस्तंभ चौक में एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर जयस्तंभ चौक आया एवं गिर पडा जिसे उठाकर नाम पता पुछने पर अपना नाम निखिल प्रधान पिता मुकेश प्रधान निवासी वार्ड नंबर 14 बस्ती सरायपाली का रहने वाला बताया। जो नशे में होना प्रतित हो रहा था जिसका मुलाहिजा फार्म भरकर CHC सरायपाली में मुलाहिजा कराया गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा शराब सेवन करना एवं मुंह से शराब का दुर्गंध आना लेख लेख करना पाया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।