सरायपाली : वाहन आपस में भिड़े, एक घायल.
सरायपाली थाना अंतर्गत शनि मंदिर के सामने वाहन आपस में भिड़े, एक घायल मामला दर्ज किया गया है.
कन्हैया चौधरी ने पुलिस को बताया कि 05 दिसम्बर 2021 की शाम वह अपने दोस्त के सेंट्रो कार क्र. CG06 9499 में अपने परिवार के साथ अपने गांव लुकापारा से भंवरपुर के लिए निकला था ग्राम उमरिया के शनि मंदिर के सामने पहुंचा था कि सामने से वाहन टाटा ACE क्र. OD15T2456 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसे दोनों घूटने एवं कोहनी में चोट लगी एवं वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन टाटा चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें