बसना : तोषगांव में खेत से 03 HP का सोलर पंप चोरी.
बसना अंतर्गत ग्राम तोषगांव में तोषगांव में खेत से 03 HP का सोलर पंप चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुखराम ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम तोषगांव में बंजारी के नीचे उसका खेत है जहां पर शासकीय योजना के तहत सोलर पंप Solar Pump 03 HP DC सबमर्सिबल पंप कीमती करीबन 30,000/- रू लगा हुआ था । 13 नवम्बर 2021 को सुबह वह अपने खेत देखने गया तो उसके खेत से उसका सोलर पंप उक्त स्थान पर नही था । आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला । किसी अज्ञात चोर द्वारा उसका Solar Pump 03 HP DC सबमर्सिबल पंप को 12 नवम्बर 2021 से 13नवम्बर 2021 के मध्य रात्रि को चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें