पटेवा : अवैध शराब पिलाने वाला रंगे हाथों गिरफ्तार. - CG Sandesh

पटेवा : अवैध शराब पिलाने वाला रंगे हाथों गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस को 09 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिनोधा का यादराम ढीढी अपने घर के सामने आंगन में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम ग्राम सिनोधा यादराम ढीढी के घर के सामने आंगन में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा यादराम ढीढी पिता ईतवारी ढीढी उम्र 31 साल साकिन सिनोधा थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया, जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम श्यामनगर झलप का पुरानिक यादव सरेकेल मार्ग में अपने चखना ढेला में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस की टीम सरेकेल मार्ग पुरानिक यादव के चखना ढेला में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा पुरानिक यादव पिता रामु यादव उम्र 40 साल साकिन श्यामनगर झलप थाना पटेवा, जिला महासमुंद छ0ग0 को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया, जिसके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें