छत्तीसगढ़: महिला पटवारी को भेजता था पोर्न वीडियो, मामला दर्ज
छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले में महिला पटवारी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आ रहा है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ महिला पटवारी जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबजी पार्क में रहने वाली हैं, उनका पदस्थापना कोटा क्षेत्र में है। कोटा क्षेत्र में ही मनीष गुप्ता जो कॉलोनाइजर का काम करता है वह 2 साल पहले जमीन से सम्बंधित किसी काम के लिए महिला पटवारी के पास उनके कार्यालय गया था और काम के सिलसिले में महिला पटवारी का नम्बर भी ले लिया था.
अचानक मनीष गुप्ता उन्हें व्हाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजने लगा. जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह मान गया. लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से दुबारा अश्लील वीडियो भेजने लगा. इस पर महिला पटवारी ने सिविल लाइन थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है.