खल्लारी : सड़क दुर्घटना में कंडक्टरसिट में बैठा व्यक्ति गाड़ी ... - CG Sandesh

खल्लारी : सड़क दुर्घटना में कंडक्टरसिट में बैठा व्यक्ति गाड़ी में फंस जाने से मौत.

खल्लारी थाना अंतर्गत वीरा पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना में कंडक्टरसिट में बैठा व्यक्ति गाड़ी में फंस जाने से मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

घासु राम दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोसमखुंटा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का निवासी है । 08 दिसम्बर 2021 को छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 04 JC 8949 में उसका बडा भाई घसिया राम दीवान हेमाली काम करने उडिसा को गया था कि वापसी आते समय करीबन 8/00 बजे रात्रि जैसे ही NH 353 रोड पचेडा वीरा पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा महासमुंद तरफ से आ रही मेहरून कलर की सूमो क्रमांक CG 04 HC 3364 का चालक तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते वाहन छोटा हाथी क्रमांक CG 04 JC 8949 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ओनर ड्रायवर सिट के बगल में बैठे उसके भाई घसिया सिदार के माथे, सिर दोनो पैरो में चोट आयी एवं एक्सीडेंट से गाडी में ही चिपककर फंस गया जिससे मौत हो गयी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सूमो चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें