नारायणपुर विधायक ने चपका में अटल टिंकरिंग लैब का किया समापन
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाला हायर सेकेण्डरी स्कूल चपका में बुधवार को अटल टिंकरिंग लैब का समापन छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि टिंकरिंग लैब बनने से इलाके के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी क्योंकि इस लैब का लाभ हायर सेकेण्डरी स्कूल चपका के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के विद्यार्थी भी ले पाएंगे।
विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाना, उनकी विशेष प्राथमिकता है और वह विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए लगातार प्रायशील हैं। यह लैब न सिर्फ चपका के हायर सेकेण्डरी स्कूल बल्कि इलाके के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए भी लाभदायक साबित हुआ। साथ ही विधायक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 10वी.और 12वी. के विद्यार्थी 90% से अधिक लाने से 10 हजार देने को भी कहा।
इस दौरान वरिष्ट कांग्रेसी वीरेंद्र पांडे,नरेंद्र पांडे,बलिराम,त्रिलोक कश्यप,पटेल,विक्की कश्यप,संजू कश्यप,झितरू,विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,विकास स्वामी,तहसीलदार कमल साहू,abo तिवारी,sdop,प्राचार्य लोकेश पांडे,छात्र,छात्रा,शिक्षक,अन्य ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.