शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन ... - CG Sandesh

शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं छात्रों के साथ ही साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने दी श्रद्धांजलि।

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना उनकी पत्नी समेत 13 अन्य अफसरों के असामयिक निधन जिसने पूरे देश को झंझकोर कर रख दिया पर शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिवार द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिनका इलाज वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में किया जा रहा है, जहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना गई। वक्ताओं ने छात्रों को भारत के प्रथम सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत का जीवन परिचय देते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया।


अन्य सम्बंधित खबरें