news-details

राशिफल : 11 दिसंबर 2021, शनिवार

मेष
नकारात्मक विचार न आने दें। दिन अच्छा रहेगा।दूसरे शहरों में काम कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। आपको सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। अफसर आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ
रूकी हुई रकम मिलेगी। कारोबार की दिक्कत दूर होगी। ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। युवाओं को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति होगी। यात्रा पर योग बन रहे हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।

मिथुन
कारोबार से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुसंगति को त्यागें। खर्च सावधानी से करें। मित्रों के साथ गम्भीरता से चर्चा करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क
निवेश करना शुभ नहीं है। जीवनसाथी से मधुर व्यवहार करें। पेट से जुड़ी दिक्कत का सामना कर सकते हैं। व्यापारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अत्यंत विषयों पर ज्यादा रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह
परिवारवालों की सहमति के बगैर कोई काम न करें। शासकीय काम में बाधा आ सकती हैं।वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। लवर्स के बीच परेशानियाँ दूर होंगी। आज कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, उनकी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है। दिन खुशनुमा रहेगा।शारीरिक कमजोरी का सामना करेंगे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मनमाफिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। यात्रा को टालें। निवेश कर सकते हैं।


तुला
महिला वर्ग की शृंगार में रूचि रहेगी। अपने सौंदर्य पर काफी ध्यान देंगे। दिन अच्छा रहेगा। अनजान लोगों से गोपनीय बातें शेयर न करें। अपने पार्टनर को आप काफी समय देंगे। किसी के व्यवहार से उसकी सोच का आंकलन कर सकेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक
नए काम की शुरुआत शानदार रहेगी। दिन अच्छा रहेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। आज घूमने जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है।

धनु
परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। दिन खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाज़ी न करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मकर
दिन परेशानी में बीतेगा।छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत हो सकती है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। बेकार की बातों पर अपना समय बर्बाद न करें। भौतिक संसाधन जुटाने में खर्च करेंगे। तनाव दूर करने का प्रयास करें। कुसंगति से हानि होगी।

कुंभ
मनोकामना पूरी होगी।एक साथ कई कार्यों को पूरा करने का प्रयास न करें। पूर्व से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मनमाफिक व्यंजन का आनंद लेंगे। सेहत सुधारने दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे।

मीन
साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। कैरियर संबंधी सफलता मिलेगी। शत्रु आपके ऊपर भारी रहेंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट दूर होगा। दांपत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। तनाव दूर होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सावधानी से खर्च करें।




अन्य सम्बंधित खबरें