व्याख्याता एवं प्राचार्य के रिक्त पदों के पूर्ति हेतु मंगाये... - CG Sandesh

व्याख्याता एवं प्राचार्य के रिक्त पदों के पूर्ति हेतु मंगाये गये आवेदन की तिथि में बढ़ोत्तरी

रायगढ़ जिले के 2 कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जमरगा विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं झगरपुर विकासखण्ड लैलूंगा में स्वीकृत पदों (व्याख्याता एवं प्राचार्य)की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से करने हेतु 30 नवम्बर 2021 तक आवेदन पत्र मंगाए गए थे। उक्त तिथि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब 20 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कार्यरत महिला व्याख्याता एवं प्राचार्य 20 दिसम्बर तक आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा रायगढ़ कलेक्टोरेट परिसर में जमा कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें