बसना : एल्युमिनीयम से भरी ट्रक को लेकर भागा ड्राईवर, मामला द... - CG Sandesh

बसना : एल्युमिनीयम से भरी ट्रक को लेकर भागा ड्राईवर, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत महालक्ष्मी राईस मिल के पास एल्युमिनीयम से भरी ट्रक को लेकर भागा ड्राईवर, जिसपर पर मामला दर्ज किया गया है.

सुरेन्द्र अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि रायपुर का निवासी है । वह उडिसा बंगाल कैरियर लिमिटेड में इस्ट जोन में रिजनल हैड है । उसकी कंपनी ट्रांसपोर्ट का काम करती है , उसकी हेड आफिस जिवन बीमा मार्ग पंडरी रायपुर में है । 20 नवम्बर 2021 को ट्रक क्रं0 KA 16 C 6936 जिसका मालिक पांडुरंगा रेड्डी पिता नारायण रेड्डी उम्र 40 साल निवासी बरूर थाना मनहोली जिला बिदी कर्नाटक का रहने वाला है जिसके उक्ट ट्रक में झारसुगुडा के वेदांता कंपनी से इल्युमिनियम लोड करा कर बैंगलोर के लिए भेजे थे उक्त ट्रक को ड्रायवर परसराम कठारे पिता नामदेव कठारे उम्र 25 साल निवासी किनवत जिला नांदेड महाराष्ट्र के द्वारा चलाकर माल लोड कर बैंगलोर के लिए 20 नवम्बर 2021 को झारसुगुडा से रवाना हुआ था । उक्त ट्रक में एल्युमिनीयम की सिल्ली 1320 नग वजन 30.129 टन कीमती 64,28,909 रूपये का माल लोड था । उक्त ट्रक में जीपीएस भी लगा था जिसका लोकेशन एवं चालक परसराम का मोबाईल का लोकेशन 21 नवम्बर 2021 के 11.41 बजे दिन में महालक्ष्मी राईस मिल बसना के पास बता रहा है । उसके उपरांत उक्त चालक का लोकेशन पता नहीं चल रहा है । अभी तक उक्त ट्रक में लोड किये गये माल एवं ट्रक उसके निर्धारित स्थान बैंगलोर नहीं पहुंचा है । उन लोग उक्त ट्रक चालक से संपर्क करने का काफी प्रयास कर चुके हैं तथा 10 दिसम्बर 2021 तक ट्रक एवं माल का पता कर चुके हैं परंतु कोई पता नहीं चल रहा है । ट्रक चालक द्वारा ट्रक को बेईमानी पूर्वक माल सहित चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 407-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें